Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:संतोला में एनएच में फंसा का केंटर 11 घंटे से एनएच बंद यात्रियों की मुसीबत 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 6, 2024
संतोला में एनएच में फंसा का केंटर 11 घंटे से एनएच बंद यात्रियों की मुसीबत टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच एक बार फिर से संतोला के पास बंद हो गया है गुरुवार देर शाम 8:30 बजे एनएच में टनकपुर से पिथौरागढ़ की और सामान ले जा रहा कैंटर संतोला के स्लाइडिंग जॉन के मलवे में बुरी तरह धस गया है कई कोशिशें के बावजूद भी शुक्रवार सुबह तक केंटर को नहीं निकाला जा सका है जिस कारण पिछले 11 घंटे से एनएच बंद पड़ा है एनएच में कई वाहन व यात्री फंस चुके हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश तिवारी ने बताया कैंटर स्वामी मौके पर पहुंच गया है मजदूरों की मदद से कैंटर को खाली कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पहाड़ी से मलवा आने से खतरा बना हुआ है मालूम हो पिछले दिनों इस स्थान में 29 घंटे बाद एनएच को खोला जा सका था फिलहाल एनएच में यात्रियों वहां फंसे पड़े हुए हैं कई वाहन वाया सिमलखेत यात्रा कर रहे हैं हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 6:00 बजे बाद इस स्थान में एनएच में यातायात बंद किया था लेकिन उसके बावजूद भी वाहन चालकों के द्वारा डेंजर जोन में वाहन डाले जा रहे हैं    

जरूरी खबरें