लोहाघाट:दोनो सीमांत ब्लॉकों को जोड़ने वाली सड़क बनने से कम हो जायेगी 120 किलोमीटर की दूरी। सीमावर्ती क्षेत्रों के दर्जनों गांवों को सड़क सुविधा से मिलेगी राहत।
Laxman Singh Bisht
Jan 15, 2024 01:17 pm
7 views
15 Jan 2024
दोनो सीमांत ब्लॉकों को जोड़ने वाली सड़क बनने से कम हो जायेगी 120 किलोमीटर की दूरी।
नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट एवं चंपावत ब्लॉकों के लोगों के प्रति यदि सरकार मेहरबान हो जाए तो सीमावृती क्षेत्र के जीवन की जटिलताएं कम होने के साथ उन्हें न केवल बड़ी राहत मिलेगी बल्कि आवागमन की दूरी 120 किलोमीटर कम भी हो जायेगी ।इस संबंध में किसान नेता मोहन चंद्र पांडेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है।ज्ञापन में कहा गया है की सीमावर्ती क्षेत्रों में लोहाघाट व चंपावत ब्लॉकों के आपस में न केवल सामाजिक,रोटी बेटी के रिश्ते हैं बल्कि हर पर्व एवं त्यौहारों में आने जाने के लिए 150 किलोमीटर का सफर भी तय करना पड़ता है। जिसमे उनके धन व समय की खूब बर्बादी होती है । पांडे के अनुसार यदि डुंगराबोरा कायल सड़क से चंपावत ब्लॉक के नीड या हरम को जोड़ा जाता है तो इससे उनकी दूरी 150किलोमीटर से कम होकर मात्रा 30 किलोमीटर रह जायेगी।दोनो ब्लॉकों का विभाजन करने वाली लोहावती नदी में वर्ष मैं इतना पानी रहता है की पैदल चलने वालों की 6 माह तक राह थम जाती है।यदि वाहन से यात्रा करते हैं तो पूरा दिन बर्बाद होने के साथ उन्हें आने जाने में ही एक हजार रूपए खर्च करने पड़ते हैं।लोहावती नदी में मोटर पुल बनने से राहगीरों की जिंदगी भी आसान हो जायेगी। उक्त सड़क बनने से नेपाल सीमा की निगरानी कर रहे एसo एसo बीo के जवानों को भी राहत मिलेगी। यही नहीं सीमावृति गांवों के लोगों को 108 आपात सेवा का भी लाभ मिलने लगेगा। वर्तमान में एसo एसo बीo के जवानों को एक बॉर्डर आउटपोस्ट (बीo ओo पीo) से दूसरी बीo ओo पीo में जाने के लिए वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। आपात स्थिति में तो उनकी दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।