Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

: लालकुआं की नगीना कॉलोनी में चला बुलडोजर, सैकड़ों परिवार आए सड़क में

Laxman Singh Bisht

Thu, May 18, 2023
हजारों की आबादी वाली नगीना कॉलोनी पर चला बुलडोजर लाल कुआं में बहुत दिनों से चर्चाओं में चल रही नगीना कॉलोनी पर आज सुबह रेलवे विभाग ने आखिर बुलडोजर चला ही दिया मालूम हो रेलवे विभाग लंबे समय से नगीना कॉलोनी पर अपना अधिकार जमा रहा था किंतु यहां के निवासियों ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की उच्च न्यायालय से रिट खारिज होते ही रेल विभाग हरकत में आ गया और आनन-फानन में डीएम का आदेश प्राप्त कर शासन प्रशासन एवं पुलिस को साथ लेकर नगीना कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया जिससे सैकड़ों परिवार इस तपती दोपहरी में सड़क पर आ गए सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि सारी कार्यवाही के दौरान कोई भी राजनीतिक अथवा सामाजिक नुमाइंदा इन की सहायता के लिए नजर नहीं आया जबकि चुनावों के दौर में सभी इनका बहुत बड़ा हमदर्द होने की बात करते हैं

जरूरी खबरें