Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: लोहाघाट:भारत-पाकिस्तान बॉर्डर भुज (गुजरात)में ड्यूटी के दौरान पाटन निवासी बीएसएफ के हवलदार दयाल राम हुए शहीद 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 20, 2024
ड्यूटी के दौरान पाटन निवासी बीएसएफ के हवलदार दयाल राम हुए शहीद गुजरात के भुज से एक दुखद घटना सामने आ रही है 19 जुलाई को भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में पेट्रोलिंग के दौरान लोहाघाट के मल्ला पाटन निवासी हवलदार दयाल राम (49) व बिहार निवासी सूबेदार विश्वदेव अत्यधिक गर्मी व डिहाइड्रेशन के शिकार होकर बेहोश हो गए दोनों को तुरंत बीएसएफ के जवान बीएसएफ कैंप लाए जहां डॉक्टरों के द्वारा जांच करने के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया गया वहीं शनिवार को बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों के द्वारा दोनों जवानों को अंतिम सलामी दी गई वहीं हवलदार दयाल राम की शहीद होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है उनकी पत्नी ममता देवी बेसुध पड़ी हुई है तथा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है सभी ग्रामीण उनके आवास में जाकर परिजनों को ढाढस बधा रहे हैं ग्रामीणों ने कहा परिवार के लिए यह बहुत बड़ी दुख की घड़ी है सभी ग्रामवासी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं वहीं ग्रामीणों ने कहा हमें गर्व भी है कि हवलदार दयाल राम ने देश की रक्षा के लिए ड्यूटी के दौरान अपनी शहादत दी है हवलदार दयाल राम अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को छोड़ गए हैं उनका पार्थिव शरीर रविवार शाम तक लोहाघाट पहुंचने की उम्मीद है वहीं जवान की शहीद होने की खबर मिलने के बाद लोहाघाट तहसीलदार जगदीश नेगी और राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया उनके आवास में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया 15/ 20 दिन पहले ही हवलदार दयाल राम छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए हैं वह अपने परिवार के लिए हल्द्वानी में मकान बना रहे थे ग्रामीणों ने कहा हवलदार दयाल राम अपने व्यवहार के चलते पूरे पाटन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे इस दौरान मोहन चंद्र पाटनी ,प्रकाश बोरा ,सुभाष विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें