Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रामनगर में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या इलाके में सनसनी पुलिस जुटी जांच में

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 15, 2026

रामनगर में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या इलाके में सनसनी पुलिस जुटी जांच में आज गुरुवार सुबह नैनीताल जिले के रामनगर में एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर निर्मल हत्या कर दी गई। घटना के बाद जहां एक और इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह रामनगर के मोहल्ला गूलरघटटी के समीप भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना कुछ लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास शुरू किये तो मृतक की शिनाख्त समीर उर्फ लक्की उम्र 18 वर्ष निवासी आदर्श नगर कॉलोनी के रूप में हुई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे मृतक समीर के बड़े भाई इमरान ने बताया कि उसका भाई समीर बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे घर से लापता था ।परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका कोई पता नहींचला उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह उसके भाई का शव लहुलुहान हालत में बरामद हुआ। उसने अपने भाई की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए गए है।

जरूरी खबरें