Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवानिवृत्ति पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को जोरदार विदाई।

चंपावत:एसपी ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

टनकपुर:पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे मां पूर्णागिरि दरबार। लिया आशीर्वाद

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

: ब्रेकिंग लोहाघाट: पीएम मोदी का लोहाघाट दौरा हो सकता है स्थगित प्रशासन ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर हो रहे कार्यों को रोका

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 8, 2023
  सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है 12 अक्टूबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहाघाट दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो सकता है मालूम हो पीएम मोदी के 12 अक्टूबर को लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती आ रहे थे पीएम के दौरे  को लेकर प्रशासन रात दिन तैयारीयो में जुटा हुआ था लोहाघाट नगर की सड़कों को हेलीपैड से लेकर मायावती आश्रम तक चमकाया गया तथा पूरे नगर में बृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा था जिसमें सैकड़ो अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर रात दिन लगे हुए थे प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारिया करी जा रही थी अचानक प्रशासन द्वारा पीएम मोदी के दौरे को लेकर हो रही तैयारियो को रोक दिया गया है जिससे पीएम मोदी के लोहाघाट दौरे के स्थगित होने की संभावनाएं व्यक्त करी जा रही है फिलहाल अधिकारी पीएम के दौरे के स्थगित होने के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा पीएम के दौरे को लेकर कराये जा रहे हैं कार्य को रोक दिया गया है जिससे पीएम के लोहाघाट दौरे के स्थगित होने की संभावना बढ़ गई है

जरूरी खबरें