Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे मां पूर्णागिरि दरबार। लिया आशीर्वाद

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

दून:सीएम के निर्देश पर विजिलेंस ने एक लाख की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार

शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

: ब्रेकिंग चंपावत: भूकंप के तेज झटको से डोली धरती रिक्टर स्केल में 6.2मापी गई तीव्रता नेपाल रहा भूकंप का केंद्र

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 3, 2023
भूकंप के तेज झटको से डोली धरती रिक्टर स्केल में 6.2मापी गई तीव्रता नेपाल रहा भूकंप का केंद्र मंगलवार को दोपहर 2:51:4 सेकंड में चंपावत जिले में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लोहाघाट में भूकंप के तेज झटको से घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए भूकंप के तेज झटको से शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोग दहशत में आ गए लोहाघाट के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर ए के सिंह ने बताया भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 6.2 मापी गई है भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 206 किलोमीटर साउथ ईस्ट नेपाल के भटखोला गांव में था डॉक्टर एके सिंह ने बताया भूकंप का लेटीट्यूड 29.39 तथा लोंगिट्यूड 81.23 का तथा भूकंप का केंद्र धरती के 5 किलोमीटर भीतर था उन्होंने बताया भूकंप कुछ देर और रहता तो काफी नुकसान हो सकता था उन्होंने कहा भूकंप धरती से जितनी कम गहराई से आएगा उसका प्रभाव उतना ही ज्यादा होता है फिलहाल जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं है

जरूरी खबरें