Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों से मिले भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

लोहाघाट महाविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों से मिले भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष लोहाघाट महाविद्यालय में पिछले बारह दिनों से महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं व छात्रों से आज मंगलवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर वह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली ने महाविद्यालय में धरना स्थल में जाकर मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को पूछा। दोनों भाजपा नेताओं ने धरना दे रहे छात्र नेताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उन्हें दिया।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ने बताया छात्रों की समस्या के समाधान को लेकर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून को रवाना हो गए है जहां वह महाविद्यालय व छात्रों की समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखेंगे। कुंवर ने कहा जल्द महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी भी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें