Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट में स्कूल समय में नहीं चलेंगे बड़े वाहन लोगों ने वन वे व्यवस्था चालू करने की उठाई मांग पुलिस व जनता के बीच हुई बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
लोहाघाट में स्कूल समय में नहीं चलेंगे बड़े वाहन लोगों ने वन वे व्यवस्था चालू करने की उठाई मांग पुलिस व जनता के बीच हुई बैठक लोहाघाट नगर में दिनों दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर आज बुधवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने नगर पालिका, व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों के साथ थाने में एक बैठक का आयोजन किया बैठक में मौजूद व्यापार संघ पदाधिकारियो व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से स्कूल समय में बड़े वाहनों के संचालन में रोक लगाने तथा वन व्यवस्था लागू करने की मांग की हालांकि कुछ व्यापारियों व लोगों के द्वारा वन वे व्यवस्था का विरोध किया गया जिस कारण इस पर निर्णय नहीं हो पाया लोगों ने कहा करोड़ों रुपए की लागत से नगर पालिका लोहाघाट की पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन अभी तक उसका उपयोग नहीं किया गया है पार्किंग सफेद हाथी बनी हुई है लोगों ने पार्किंग के संचालन की मांग की लोगों ने कहा लोग सड़कों में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं जिस कारण लगातार नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है तथा स्कूल समय में बड़े वाहनों के चलने से स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है तथा अक्सर मीना बाजार क्षेत्र , एलआईसी के पास भारी जाम लग जाता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कल से स्कूल समय में बड़े वाहनों के संचालक पर रोक रहेगी तथा ट्रांसपोर्ट का सामान सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक ही उतारा जाएगा चंपावत को चलने वाली टैक्सियां मुख्य सड़क पर ही खड़ी रहेंगे उन्होंने बताया सभी लोग अपने वाहनों को नगर पालिका बारात घर ,मायावती मार्ग ,शीतला माता मंदिर , तथा पेट्रोल पंप के पास बनी पार्किंग में खड़े करेंगे उन्होंने कहा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी वही लोहाघाट नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक बार फिर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था ने जोर पकड़ा है हालांकि यातायात को लेकर इस प्रकार की कई बैठक हो चुकी है पर रिजल्ट अभी तक जीरो रहा है इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, यातायात निरीक्षक हयात सिंह ,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेरी ,महामंत्री विवेकओली ,राजू गढ़कोटी ,कैलाश मेहता, नीलांबर गहतोड़ी ,मनोज जोशी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें