Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बिग ब्रेकिंग:18 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेर बदल। आर0 राजेश से हटा चिकित्सा विभाग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

18 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेर बदल।

आर0 राजेश से हटा चिकित्सा विभाग

रणवीर चौहान से हटाया गया राज्य सम्पत्ति विभाग

सचिन कुर्बे को चिकित्सा स्वास्थ की ज़िम्मेदारी

आर राजेश को मिली आवास और राज्य सम्पति विभाग की जिम्मेदारी

11 पी सी एस अधिकारिओं के विभाग भी बदले गए

बिग ब्रेकिंग । उत्तराखंड सरकार ने सप्ताहांत पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), वित्तीय सेवा तथा प्रांतीय नागरिक सेवा (पीसीएस) के पदाधिकारियों के बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं।कार्मिक और सतर्कता विभाग-01 से निकले निर्देशों के मुताबिक, प्रदेश की प्रशासनिक संरचना को मजबूत बनाने के लक्ष्य से ये बदलाव तुरंत अमल में लाए गए हैं।आईएएस कैडर में उच्च स्तरीय परिवर्तन हुए हैं। 2001 बैच के पदाधिकारी आर. मीनाक्षी सुंदरम से प्रमुख सचिव ऊर्जा, योजना समेत अन्य अतिरिक्त दायित्व वापस लेते हुए उन्हें प्रमुख सचिव आवास, आवास आयुक्त तथा उत्तराखंड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक का पद सौंपा गया है।

जरूरी खबरें