रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट बाईपास के निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं जिलाधिकारी संबंधित लोगों से करेंगे विचार
Laxman Singh Bisht
Mon, Nov 10, 2025
.लोहाघाट बाईपास के निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं जिलाधिकारी संबंधित लोगों से करेंगे विचार विमर्श ।
लोहाघाट। लंबे समय से प्रतीक्षारत लोहाघाट में बाईपास के निर्माण को भारत सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने से पूर्व प्रस्तावित स्थल से प्रभावित लोगों से रायशुमारी की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार 12 नवंबर को सुबह 11 बजे रायकोट के शिव मंदिर में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे। संवाद का उद्देश्य प्रस्तावित स्थल में किस प्रकार वन एवं पर्यावरण तथा लोगों की भूमि को कम से कम नुकसान हो। बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि बायपास टनल से होगा या सड़क मार्ग से। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता दीपक जोशी ने उक्त बैठक में सभी संबंधित पक्षों से भाग लेने की अपील की है।