Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

सूचना

: चंपावत:बरसात आने से पहले बेलखेत के लोगों को सताने लगा क्वैराला नदी का डर /कटाव रोकने के लिए ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
बरसात आने से पहले बेलखेत के लोगों को सताने लगा क्वैराला नदी का डर चंपावत जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर बेलखेत के लोगों ने क्वैराला नदी से लगातार हो भू कटाव को रोकने की मांग उठाई है। इस मामले में ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। कहा सुरक्षा नहीं हुई तो बरसात के दिनों में बेलखेत के लोगों के लिए बड़ी समस्या तथा खतरा उत्पन्न हो सकता है। सोमवार को पूर्व ट्रक यूनियन अध्यक्ष अमर सिंह व जिला पंचायत प्रतिनिधि सुरेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपा । कहा जल्द सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया वर्तमान समय में बेलखेत गाँव में 80 परिवार निवास करते है। जिनके खेत नदी के किनारे स्थित है। 4-5 वर्ष से नदी में तेज बहाव/बाढ़ आने से प्रत्येक वर्ष 10 से 15 मीटर उपजाऊ जमीन बाढ से बहती जा रही है। जिससे अब ग्रामीणों के आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। कहा अब यहां के लोगों को अभी से ही बरसात का डर सताने लगा है बीते वर्ष ग्रामीणों की आवाजाही करने वाला एक मात्र झूला पूल भी टूट गया जिससे लोगों के लिए आवाजाही करना भी मुश्किल हो गया। पुल अभी तक भी नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा गाँव के खेतों की बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द तटबन्ध बनाया जाए। मालूम हो पिछले वर्ष कोइराला नदी ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी ज्ञापन देने में ग्राम प्रधान प्रशासक बालम सिंह बोहरा, दशरथ सिंह, नारायण सिंह, विनोद सिंह, शंकर सिंह, मोहन सिंह, संजय सिंह, चरण सिंह, गोपाल सिंह, देवराज सिंह, रोशन सिंह, मनोहर सिंह, सुन्दर सिंह, स्वरूप सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें