Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: बाराकोट:वन कर्मियो ने पनार से लेकर मरोड़ाखान तक की गस्त लोगों को बनाअग्नि के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Wed, May 8, 2024
वन कर्मियो ने पनार से लेकर मरोड़ाखान तक की गस्त लोगों को बनाअग्नि के प्रति किया जागरूक चंपावत जिले में बनाअग्नि को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड में है डीएफओ चंपावत आर0सी0कांडपाल के निर्देश पर बारकोट ब्लॉक में काली कुमाऊ रेंज में वन विभाग के द्वारा रेंजर के नेतृत्व में अभियान चलाकर जंगलों को आग से बचाया जा रहा है बुधवार को डीएफओ के निर्देश पर बनकर्मियों ने बन बीट अधिकारी राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में बनाअग्नि रोकने के लिए पनार से लेकर मरोड़ाखान तक गस्त की तथा लोगों को जंगलों में आग न लगाने के लिए प्रेरित किया मालूम हो शासन बनाअग्नि को लेकर काफी गंभीर है जिसके तहत वन विभाग को हाई अलर्ट में रखा गया है यहां तक की बन कर्मियों की छुट्टियां तक निरस्त कर दी गई है बन बीट अधिकारी राजेंद्र भट्ट ने बताया विभाग ने लगभग 15 फायरवाचरों की संवेदनशील स्थानों में तैनाती की गई है जो कि बनाअग्नि की घटनाओं की जानकारी टीम को दे रहे हैं इसके अलावा रेंजर ,फॉरेस्ट गार्ड, बन दरोगाओ व फायर वाचरो को अलर्ट मोड रखा गया है वहीं विभाग ने लोगों से जंगल में आग लगने की घटना की सूचना तथा आग लगाने वाले की सूचना विभाग की देने की अपील की है

जरूरी खबरें