Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट के तेजस अधिकारी बने राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के चैंपियन डीएम ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 12, 2025

बाराकोट के तेजस अधिकारी बने राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के चैंपियन डीएम ने किया सम्मानितअटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बाराकोट के कक्षा 7 के प्रतिभाशाली छात्र तेजस अधिकारी ने गुरुवार को पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट स्थित डायट में आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव (क्विज प्रतियोगिता) में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद चम्पावत का गौरव बढ़ाया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में तेजस को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इसी दौरान जिलाधिकारी ने तेजस के पिता श्री दयाल सिंह अधिकारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।तेजस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को देते हुए बताया कि वह बड़े होकर डेटा साइंटिस्ट बनना चाहते हैं। उनकी इस प्रतिभा, लगन और लक्ष्य को सभी अधिकारियों ने सराहा।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी मान सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष ओली सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें