Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

: बाराकोट:भाजपा बाराकोट मंडल अध्यक्ष चयन हेतु हुई राय सुमारी पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज /आयु सीमा तय होने से कई कार्यकर्ता नहीं कर पाए दावेदारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 14, 2025
भाजपा बाराकोट मंडल अध्यक्ष चयन हेतु हुई राय सुमारी पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज भाजपा बाराकोट मंडल अध्यक्ष चयन हेतु शुक्रवार दोपहर को बाराकोट ब्लॉक सभागार में रायशुमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्यवेक्षकों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की राय पूछी गई बाराकोट मंडल अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें राकेश सिंह अधिकारी व राकेश बोहरा दोनों के नाम राय शुमारी के बाद पैनल में भेज दिए गए हैं राकेश सिंह अधिकारी पूर्व मंडल अध्यक्ष है इन दोनों उम्मीदवारों का अंतिम रूप प्रदेश स्तर पर चयन किया जाएगा पर्यवेक्षकों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया जिन मंडलों में काम से कम 50% बूथ समितियां का गठन हो चुका है वहां मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है मंडल अध्यक्ष का चयन करते समय मंडल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखना आवश्यक होगा मंडल अध्यक्ष के नाम का पैनल तैयार करते समय मंडल के जातीय समीकरणों को ध्यान में रखना अति आवश्यक है महिला ओबीसी ,एससी एवं एसटी वर्ग का विशेष रूप से आकलन करना अनिवार्य है कोई भी मंडल अध्यक्ष अगर दो बार लगातार मंडल अध्यक्ष रह चुका है तो वह तीसरी बार मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकित नहीं किया जाएगा जो कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष हेतु अपनी दावेदारी कर रहे हैं उनके द्वारा कितने प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं यह जानकारी आवश्यक है मंडल अध्यक्ष पार्टी का प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है मंडल अध्यक्ष पर पार्टी का कोई ना कोई दायित्व हो अर्थात वह पार्टी का पदाधिकारी होना आवश्यक है तथा मंडल अध्यक्ष दावेदार को अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने पर मंडल अध्यक्ष पद हेतु दावेदार नहीं होगा मंडल अध्यक्ष हेतु राय देने वाले अपेक्षित पदाधिकारी , सांसद एवं विधायक ,पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी होगा मंडल अध्यक्ष मंडल में ही निवासरथ होना चाहिए इस बार मंडल अध्यक्ष की आयु सीमा तय होने के कारण कई उम्मीदवार उम्मीदवारी नहीं कर पाए जिनकी आयु सीमा 35 से 45 रखी गई थी इस दौरान पर्यवेक्षक ललित पंत प्रदेश कार्यकारी सदस्य ,दर्पण कुमार प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा ,कमला चुफाल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा मौजूद रहे तथा भाजपा जिलाअध्यक्ष निर्मल महरा,वर्तमान मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चे के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री वर्तमान शक्ति केदो के संयोजक वर्तमान बूथ अध्यक्ष व, मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें