Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:पत्नी ने लापता पति को ढूंढने की पुलिस से लगाई गुहार। 4 नवंबर से लापता है पति।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 18, 2025

पत्नी ने लापता पति को ढूंढने की पुलिस से लगाई गुहार। 4 नवंबर से लापता है पति।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के काकड़ गाव निवासी जगदीश सिंह अधिकारी पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी बीते 4 नवंबर से लापता है। परिजनों के द्वारा जगदीश सिंह की हर जगह तलाश कर ली गई पर कोई सुराग नहीं मिला। लापता जगदीश की पत्नी रेनू अधिकारी ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है तहरीर में बताया 4 नवंबर 2025 को उनके पति जगदीश सिंह अधिकारी ( 42) घर से नौकरी करने की बात कह कर गुजरात को निकले थे पर वह गुजरात नहीं पहुंच पाए। रेनू अधिकारी ने बताया गुजरात में रहने वाले अपने रिश्तेदारों व करीबियों से पूछताछ के बाद भी इनका कोई पता नहीं चल पा रहा है । और मोबाइल के दोनों नंबर स्विच ऑफ हैं। कहा उनके पति ब्राउन शर्ट,लाल पेंट व जैकेट पहने हुए हैं इनके पास एक नीले रंग का भी बैग है , कहा उनके पति का मोबाइल नंबर 9286239919, 8758264815 है। जो ग्राम काकड़ बाराकोट के रहने वाले हैं ।पत्नी रेनू अधिकारी द्वारा लोहाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस से उनके पति को जल्द ढूंढने की मांग की। साथ ही जनता से भी उनके पति का कुछ सुराग मिलने पर लोहाघाट पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

जरूरी खबरें