रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 बाराकोट : बाराकोट: अतिथि शिक्षक की मेहनत लाई रंग विद्यालय का रिजल्ट रहा सत प्रतिशत ।
Laxman Singh Bisht
अंग्रेजी के अलावा अन्य विषयों को पढ़ाकर सवार रहे हैं बच्चों का भविष्य:दरबान कुमार।
चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट के अंग्रेजी के अतिथि शिक्षक दरबान कुमार ने छात्रों को अंग्रेजी के अलावा सभी विषयों को पढ़ाकर विद्यालय का परीक्षा फल सत प्रतिशत दिया है। वर्ष 2022 मे दरबान कुमार की अंग्रेजी विषय मे अतिथि शिक्षक के रूप में विद्यालय में तैनाती हुई थी। क्षेत्र के अभिभावकों ने कहा जहां एक और उत्तराखंड सरकार अतिथि शिक्षकों के हित को अनदेखा कर रही है ।वही दूसरी ओर अतिथि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से कार्य कर शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण शिक्षक दरबान कुमार है जो पिछले तीन वर्षों से रा0उच्च0 माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट मे छात्रों को अंग्रेजी विषय पढाकर अपनी सेवा दे रहे हैं। अभिभावको ने बताया विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए वर्ष 2022 से ही इन्होंने अंग्रेजी के अतिरिक्त छात्रों को अन्य विषयों को भी पढ़ाना शुरू किया और उनकी मेहनत रंग लाई। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा फल सत प्रतिशत रहा।वर्ष 2022 से विद्यालय का रिकॉर्ड इस प्रकार है 2022-23 में अंग्रेजी व गणित में 100% /2023/ 24 में अंग्रेजी गणित व सामान्य विज्ञान में 100%/ 2024/25 में अंग्रेजी गणित में 100% रहा । क्षेत्र के अभिभावकों ने कहा उत्तराखंड सरकार ने ऐसे शिक्षकों का मनोबल को बढ़ाने के लिए कोई सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।जिससे कि शिक्षकों का मनोबल बड़े और बच्चों का भविष्य सवरे। अतिथि शिक्षक दरबान कुमार का कहना है बच्चों की सफलता ही उनका पुरस्कार है।क्षेत्र की जनता द्वारा अतिथि शिक्षक दरबान कुमार को उनके सकारात्मक प्रयासों के लिए बधाई दी है।बधाई देने में मनोज सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह ,त्रिलोक सिंह ,चन्नी देवी ,नीरू देवी, पूजा अधिकारी सहित कई अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश