Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जीआईसी मऊ में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 3, 2025

जीआईसी मऊ में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापनजनपद चम्पावत के विकासखण्ड बाराकोट के दूरस्थ विद्यालय राजकीय इण्टर कालेज मऊ में 01 अगस्त से तीन दिवसी स्काउट गाइड सिविल का आयोजन किया गया था।शिविर का आज 03 अगस्त को समापन किया गया। विद्यालय के स्काउट मास्टर व शिविर संचालक शिक्षक जनार्दन प्रसाद गड़कोटी द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय आवासीय स्काउट शिविर में विद्यालय के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त छात्र चंचल सिंह एवं अंकित सिंह सहित 16 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जनपद चम्पावत के जिला कमिश्नर एडल्ट रिसोर्स डॉ0 बी0सी0 जोशी एवं जिला सचिव डी0के0 जोशी, स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर ़़ऋतिक ढेक एवं अनीश कुमार द्वारा शिविर में स्काउट् के इतिहास, विभिन्न प्रकार की गॉठबन्धन, मंकी ब्रिज एवं संस्पेंशन ब्रिज का निर्माण, कैंप फायर बीपी-6 आदि की जानकारी स्काउट गाइड को प्रदान की गयी। शिविर में छात्रों के साथ रहकर विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशाद अली, मनोज कुमार सिंह, ऋतेश कुमार वर्मा, अरिमर्दन सिंह, रंजीत सिंह, राजेन्द्र नाथ, मोहन चन्द्र, प्रताप सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

जरूरी खबरें