Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:पार्किंग निर्माण मे ठेकेदार की लापरवाही क्षेत्रवासियों पर पड़ी भारी आवासीय भवनों को बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 21, 2025

ग्रामीणों में भारी आक्रोश।विभागीय टीम मौके पर बाराकोट में 20 जुलाई की रात को आई जोरदार बारिश से पार्किंग निर्माण स्थल के आस पास के आवासीय भवनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि बाराकोट बाजार में जिस स्थान पर पार्किंग निर्माण का कार्य गतिमान है भूस्खलन होने से उसके पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शेर सिंह अधिकारी के पुत्र राज किशोर सिंह अधिकारी के आवासीय मकान जिसमें वर्तमान में पोस्ट ऑफिस संचालित है, श्री रामलीला मंच का शौचालय, देवेंद्र सिंह अधिकारी, सूरज वर्मा एवं प्रकाश सिंह अधिकारी की दुकान तथा दीवान सिंह अधिकारी का आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। पार्किंग निर्माण कार्य में की जा रही लापरवाही पर पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख नंदा वल्लभ बगौली, सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन जोशी ,योगेश जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी,प्रकाश सिंह अधिकारी, सूरज वर्मा, राज किशोर सिंह अधिकारी, ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा विगत पांच माह से चल रहा निर्माण कार्य गंभीरता एवं जिम्मेदारी से किया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती। पीड़ित परिवार के द्वारा तहसील में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द से सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो उनके भावनाओं को भारी नुकसान पहुंच सकता है । ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। कहा अगर भवनो को कुछ भी नुकसान पहुंचता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार व संबंधित विभाग की होगी। विभागीय अधिकारियों के द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया ।

जरूरी खबरें