रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:स्वतंत्रता दिवस पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कल्याण सिंह अधिकारी को किया गया याद
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कल्याण सिंह अधिकारी को किया गया याद
आज 15 अगस्त को 79 वे स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश धूमधाम से मना रहा है । चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में भी स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया ।इस दौरान क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कल्याण सिंह अधिकारी को याद किया गया।स्वतंत्रता सग्राम सेनानी की मूर्ति मे समस्त परिवार जनो के द्वारा तिरंगा फहरा कर स्वर्गीय अधिकारी सहित समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान उनके पौत्र पूर्व ग्राम प्रधान बाराकोट राजू अधिकारी सहित समस्त परिजन व अन्य लोग मौजूद रहे। 

