रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट: संतोला में एनएच के मलबे से फसले हुई तबाह भवनो के लिए हुआ खतरा। लोगों ने एनएच को बताया जिम्मेदारl।।
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 18, 2025
संतोला में एनएच के मलबे से फसले हुई तबाह भवनो के लिए हुआ खतरा। लोगों ने एनएच को बताया जिम्मेदार।
लोहाघाट। रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के संतोला डेंजर जोन का मलवा लोगों के खेतों में घुस गया है जिससे ग्रामीणों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है । युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया एनएच विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों के खेत खलिहानो में मलवा घुस गया है ।
ग्रामीणों की धान की फसल व आम के बगीचे पूरी तरह मलवे से पट गए हैं तथा लोगों के भवनो को खतरा पैदा हो गया सुरक्षा के लिए बनाए गए चेक डैम भी मलवे की चपेट में आ चुके हैं।उन्होंने इसके लिए एनएच विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने प्रशासन से संतोला से मलवे का निस्तारण करने की मांग की है। कहा अगर समय रहते विभाग ने मलवा हटा दिया होता तो आज न तो सड़क बंद होती और ना ही ग्रामीणों के भवनो व खेत खलिहानों को खतरा पैदा होता
तिवारी ने कहा बारिश होने पर सड़क किनारे छोड़ गया मलवा बहकर अब ग्रामीणों के खेत खलिहानों व भवनो में घुस रहा है । कहा किसी भी वक्त यहां बड़ा हादसा हो सकता है।उन्होंने कहा अगर यहां पर कोई घटना दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच विभाग की होगी।
