Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट :एनएच में दिनदहाड़े बेखौफ घूमते गुलदार की दहशत। कुत्ते को घसीट कर ले गया गुलदार

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 21, 2026

एनएच में दिनदहाड़े बेखौफ घूमते गुलदार की दहशत। कुत्ते को घसीट कर ले गया गुलदारचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत चूयरानी मे लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में दिन दहाड़े गुलदार घूमता नजर आया। जिस कारण दुपहिया वाहन चालक व ग्रामीण दहशत में आ गए । लोगों ने बताया चूयरानी में आज दोपहर दो बजे के लगभग उस्ताद होटल के पास सडक पर बेखोफ घुमता गुलदार नजर आया। लोगों ने कहा उस्ताद होटल से लगभग 50 मीटर आगे गुलदार ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे झाड़ियां में घसीट कर ले गया गुलदार के हमले को देखकर भाजपा मंडल मंत्री दीपक बिष्ट और होटल स्वामी निर्मल अधिकारी एवं रोहित द्वारा कुत्ते को बचाने का प्रयास किया ।पत्थरों से हमला कर गुलदार के हमले से कुत्ते को बचाया इसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया । गुलदार के हमले से कुत्ते के गले में काफी गहरा घाव हुआ है । लोगों ने बताया एक दिन पूर्व भी भारतोली में करीब 3:00 बजे ग्रामीणों व राहगीरों द्वारा गुलदार को देखा गया। शाम होते ही गुलदार बड़ी गर्जना करता है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।चूयरानी ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद सिंह अधिकारी व भाजपा के मंडल मंत्री दीपेंद्र सिंह अधिकारी व होटल स्वामी का कहना है की शाम के समय होटल में भी गुलदार के भय से वाहन चालक समय से पहले सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करने को मजबूर है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें