रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।
Laxman Singh Bisht
गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।
गाव में फेली गुलदार की दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित महिला को मुआवजा देने की उठाई मांग।

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के चूला गांव में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है । मंगलवार सुबह 4:00 बजे चुला गाव में हेमा देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र चंद्र की दुधारू गाय को गुलदार ने हेमा देवी के ही आंगन में मौत के घाट उतार दिया। जिस कारण हेमा देवी को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा तथा घर के आंगन में ही गाय को मौत के घाट उतारने से एक बार ग्रामीण दहशत में आ गए हैं ग्रामीणों ने वन विभाग से हेमा देवी को मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार आए दिन घरों के आसपास नजर आता रहता है कहा गुलदार द्वारा पिछले दिन भी बेल पर जानलेवा हमला किया था आए दिन गुलदार बकरियो व पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है।ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी पिंजरा तो वन विभाग द्वारा लगा दिया गया लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पिंजरे को अन्यत्र लगाया जाए जिससे कि गुलदार पिंजरे तक आए।प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक शिवनाथ राय ने बताया कि गुलदार इसी क्षेत्र में अक्सर देखा जाता है विद्यालय के बच्चों का भी आम रास्ता यही है जिसमें अक्सर गुलदार दिखाई देता है जिसके चलते बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है।ग्रामीण तारा दत्त ,मोहन चंद्र गोपाल दत्त ,जीवानंद आदि लोगों ने कहा गांव मे गुलदार की दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं