Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट : झिरकोनी में 14 साल बाद कैलबकरियां मंदिर में सात दिवसीय जागर का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

जागर में शामिल होने बड़ी संख्या में पहुंचे प्रवासी।देव डांगरो के रामेश्वर घाट में पवित्र स्नान के साथ ही बाराकोट के झिरकुनी ग्राम सभा के कैलबकरिया बाबा मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय जागर का शुभारंभ हो गया है। जागर को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। शुभारंभ अवसर पर देव डांगरो ने अवतरित होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कैल बकरियां देवता का यह जागर 14 साल बाद लगाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के देश-विदेश में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में झिरकोनी पहुंचे हुए हैं। जोशी ने बताया आज प्रातः क्षेत्र के देव डांगरों को क्षेत्र के प्रसिद्ध रामेश्वर घाट में सरयू व रामगंगा नदी के संगम में पवित्र स्नान कराया गया। उन्होंने बताया जागर 4 जून से 10 जून तक चलेगा। 10 जून को पूजा अर्चना व विशाल भंडारे के साथ जागर का समापन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में जागर में शामिल होकर जागर को सफल बनाने की अपील की है। जागर में प्रकाश जोशी, भुवन जोशी , शेखरानंद ,जगदीश जोशी , केशव जोशी, शिरोमणि जोशी, राजेश जोशी, गणेश जोशी, अमित जोशी ,महेश जोशी, केदार जोशी सहित समस्त ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें