Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: सीमा आर्या का बाराकोट ब्लॉक प्रमुख बनना तय 16 सदस्यों का मिला समर्थन

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 3, 2025

बाराकोट: सीमा आर्या का बाराकोट ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय चंपावत जिले के 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यो वाले बाराकोट विकासखंड में सीमा आर्या का ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय हो गया है। सीमा के पक्ष में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीमा आर्या को अपना समर्थन दे दिया है जिससे सीमा की बाराकोट ब्लॉक प्रमुख बनने की राह आसान हो चुकी है । आपको बता दे बाराकोट क्षेत्र की जनता ने सीमा आर्या को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना था। समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीमा आर्या के पक्ष में एक जुट होकर सीमा को ब्लॉक की पहली महिला नागरिक बनाने के साथ साथ महिलाओं को सम्मान देने की पहल की गयी। सीमा के ब्लॉक प्रमुख बनने की आसान होने से क्षेत्र की जनता में काफी उल्लास नजर आ रहा है ।पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने सीमा आर्य के साथ-साथ सभी सदस्यों को बधाई दे कर शुभकामनाएं दी। सीमा ने जनता,सभी सदस्यों, व सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें