Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:रेड क्रॉस ने बाराकोट ब्लॉक में जरूरतमंदों को बाटी राहत सामग्री

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

रेड क्रॉस ने बाराकोट ब्लॉक में जरूरतमंदों को बाटी राहत सामग्रीरेडक्रॉस सोसाइटी चंपावत द्वारा विकासखंड बाराकोट के विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया।भारतीय रेड क्रॉस समिति चंपावत के सदस्य राजू गड़कोटी द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर आज मंगलवार को विकासखंड बाराकोट के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया। रेड क्रॉस समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने बताया कि रेड क्रॉस समिति चंपावत द्वारा ठंड को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों असहायों को कंबल, तिरपाल तथा बर्तनों का वितरण किया जा रहा है। गड़कोटी ने बताया कि रेड क्रॉस समिति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक असहाय जरूरतमंद तक पहुंचकर उनकी आवश्यकता के अनुरूप उनको सहायता प्रदान करना है।इसी श्रृंखला में आज बाराकोट विकासखंड के बापरु, वरदाखान, नदेडा़, छुलापैं क्षेत्र में राहत एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी सामाजिक कार्यकर्ता राकेश करायत, केशर सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। वही ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत व रेड क्रॉस सोसाइटी को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें