Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:रा0आदर्श जूनियर हाई स्कूल ईजड़ा के खिलाड़ियों का ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

..रा0आदर्श जूनियर हाई स्कूल ईजड़ा के खिलाड़ियों का ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शनबाराकोट (चंपावत)।राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल ईजड़ा के बच्चों ने बाराकोट मे चल रही विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया ।विद्यालय के कार्तिक रावत ने बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़,लंबी कूद और चक्का क्षेपण में प्रथम स्थान, चांदनी बोहरा ने बालिका वर्ग की100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान राहुल गोस्वामी ने बालक वर्ग की 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किशोर सिंह ने बालक वर्ग की 600 मीटर में प्रथम स्थान मीनाक्षी ने बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान गंगा गोस्वामी और खुशी महारा ने बालिका वर्ग की चक्का क्षेपण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के बच्चों ने बालिका वर्ग की खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही विद्यालय के छात्रों ने 4*100 मी रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया और छात्राओं ने इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ‌।‌ विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता के सबसे बड़े आकर्षण विशेष व्यायाम के तहत लेजियम - डम्बल में सुंदर लय ताल के साथ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी जिसको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहा विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता तथा शिक्षक कैलाश जोशी के संचालन में हुए सम्मान समारोह में सभी विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक निर्मल कुमार, चतुर सिंह महारा, कल्पना जोशी,दान सिंह दरियाल ने बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्ति की तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की विद्यालय के बच्चों द्वारा विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है विद्यालय के सभी बच्चे अपने-अपने वर्ग में स्थान प्राप्त कर जिला स्तर हेतु चयनित हुए हैं। विद्यालय परिवार की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट, प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा बाराकोट के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद कालाकोटी ,मंत्री महेंद्र सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश गड़कोटी ,पूर्व अध्यक्ष डॉ योगेश चतुर्वेदी, पूर्व ब्लॉक मंत्री श्री संजय कुमार, संकुल समन्वयक श्री गिरधर राम, विकासखंड के वरिष्ठ शिक्षक महेश पांडे ,पवन वर्मा प्रेम प्रकाश अधिकारी आदि ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।

जरूरी खबरें