बाराकोट:सुभारती भारतीय विज्ञान मीडिया नेटवर्क विस्तार एवं सुदृढीकरण विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम का जीआईसी बाराकोट मे हुआ आयोजन
Laxman Singh Bisht
Sep 08, 2024 12:14 am
10 views
08 Sep 2024
सुभारती भारतीय विज्ञान मीडिया नेटवर्क विस्तार एवं सुदृढीकरण विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम का जीआईसी बाराकोट मे हुआ आयोजन
संवेदना जन सेवा एवं समाजोत्थान समिती अल्मोड़ा द्वारा चंपावत जनपद के बाराकोट ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट में सुभारती भारतीय विज्ञान मीडिया नेटवर्क विस्तार एवं सुदृढीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष ओली द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में भावना लमगड़िया एवं रुचिका बिष्ट मौजूद रही।भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा संचालित एवं वित्तपोषित तथा संवेदना जन सेवा एवं समाजोत्थान समीति अल्मोड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य ध्यान छात्रों को नेटवर्क से जोड़ने के विभिन्न रणनीतियों और तकनीकों को अपनाकर उनके शैक्षिक अनुभव को समृद्ध करने के साथ ही उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।संदर्भ व्यक्ति भावना लमगड़िया एवम् रुचिका बिष्ट द्वारा शैक्षिक प्लेटफार्म, ऑनलाइन कक्षाएं, सोशल मीडिया, पेशेवर नेटवर्किंग साइट्स, मेंटोरशिप प्रोग्राम, छात्र संगठन, कार्यशाला और सेमिनार, ऑनलाइन फोरम व डिस्कशन ग्रुप, इंटर्नशिप और वर्क एक्सपीरियंस प्रोग्राम, वर्चुअल विज्ञान प्रयोगशालाओं, विज्ञान मेलों और मीडिया जागरूकता आदि विभिन्न विषयों पर छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान छात्रों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी गई और छात्रों को संस्था द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष ओली , संवेदना संस्था की ओर से भावना लमगड़िया एवम रुचिका बिष्ट और जीआईसी बाराकोट के कई शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश