Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:नोमाना ने विकास को दी तवज्जो संजय जोशी तीसरी बार बने ग्राम प्रधान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

नोमाना ने विकास को दी तवज्जो संजय जोशी तीसरी बार बने ग्राम प्रधान।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की नोमान ग्राम सभा के ग्रामीणों ने एक बार फिर से विकास पर मोहर लगाते हुए युवा ग्राम प्रधान संजय जोशी को लगातार तीसरी बार गांव की कमान संभालने का मौका दिया है। संजय जोशी वर्ष 2014 से लगातार नोमान ग्राम सभा की कमान संभाले हुए हैं। संजय जोशी के द्वारा अपने कार्यकाल में गांव में कई विकास कार्य किए गए। जिनमें गांव के रास्तों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से सुसज्जित किया गया, गांव के मंदिरों का सौंदर्यकरण तथा कई अन्य विकास कार्य गांव में किए गए। सबसे महत्वपूर्ण कार्य संजय जोशी ने गांव में लाइब्रेरी खोलकर किया इस लाइब्रेरी में अध्ययन कर गांव के कई युवा आज सरकारी नौकरी , भारतीय सेना व अन्य जगहों में कार्य कर रहे हैं। संजय जोशी ने लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान बनाने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। कहा अपने इस नए कार्यकाल में वह गांव में कई अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। कहा ग्रामीणों ने उन पर लगातार तीसरी बार जो भरोसा जताया है उसके लिए वह ग्रामीणों को धन्यवाद देते हैं तथा ग्रामीणों के भरोसे पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

जरूरी खबरें