Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:छात्रा अपहरण मामले में नागेंद्र जोशी ने खुद को बताया निर्दोष मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी को दिया ज्ञा

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

छात्रा अपहरण मामले में नागेंद्र जोशी ने खुद को बताया निर्दोष मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी को दिया ज्ञापन।

घटना से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं साजिश के तहत उन्हें फसाया जा रहा है लगाए गए हैं झूठे आरोप:नागेंद्र जोशी कल 8 अक्टूबर को चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को स्कूल आते समय अपहरण करने का प्रयास व छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मामले में छात्र की मां के द्वारा लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए नागेंद्र जोशी ,दुर्गेश जोशी व एक अन्य के खिलाफ नाम जद तहरीर दी गई थी। मामले में लोहाघाट पुलिस ने थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों व एक अन्य के खिलाफ पोक्सो अधिनियम व अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया । मामले में आरोपी बनाए गए नागेंद्र जोशी ने खुद को निर्दोष बताते हुए तथा मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर आज 9 अक्टूबर को एसपी चंपावत को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जोशी ने बताया लोहाघाट थाने में नाबालिग छात्रा की मां के द्वारा मेरे खिलाफ प्रातः 8:40 में कक्षा 9 में पढ़ने वाली उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है ।जिसकी सूचना मुझे थाना अध्यक्ष लोहाघाट द्वारा फोन पर दी गई ।जोशी ने ज्ञापन में कहा कि इस झूठे आरोप से मेरी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है। जबकि घटना के समय में अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर पर मौजूद था तथा 9:00 बजे में अपनी पत्नी को विद्यालय छोड़ने गल्ला गांव गया हुआ था। नागेंद्र जोशी ने एसपी चंपावत से कहा इस झूठे आरोप से मेरी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है । नागेंद्र जोशी ने एसपी चंपावत से उक्त प्रकरण की गहनता से निष्पक्ष जांच करते हुए झूठे आरोप लगाकर मेरी छवि को खराब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। जोशी ने कहा अगर इस घटना में मेरा कहीं से कहीं तक जरा सा भी हाथ निकलता है तो मे सजा भुगतने को तैयार हूं। जोशी ने कहा पुलिस जांच के पास दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है पुलिस घटना के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। और घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

जरूरी खबरें