रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:वोटर लिस्ट में नाम न होने से कई मतदाता मतदान से रहे वंचित लोगों में नाराजगी।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 29, 2025
वोटर लिस्ट में नाम न होने से कई मतदाता मतदान से रहे वंचित लोगों में नाराजगी।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप
चंपावत ।28 जुलाई को चंपावत जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बाराकोट ब्लॉक के गुमोद, जमाड़, जमरेड़ी व कई गांवो के मतदाता वोटर लिस्ट में नाम न होने से बैरंग अपने घरों को लौटे। जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी है लोगों ने कहा वह लोग कई वर्षों से मतदान करते आए हैं पर इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला जिस कारण मतदान में अपनी भागीदारी नहीं कर पाए ।जिसका उन्हें काफी मलाल है। वही युवा मतदाताओं ने बताया उनके पास वोटर आईडी कार्ड तो पहुंचा जब वह मतदान केंद्रों में पहुंचे तो वोटर लिस्ट मे उनका नाम नहीं मिला जिस कारण वह मतदान नहीं कर पाए ।युवाओं ने कहा यह जांच का विषय है कि लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कैसे गायब हुए ।उन्होंने गांव में जनगणना करने आए अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कई मतदाता तो ऐसे हैं जिनके नाम नगर पालिका की वोटर लिस्ट में भी है और गांव की सूची में भी है। पर उन लोगों के नाम अपने गांव की मतदाता सूची से भी गायब कर दिए गए कहा जनगणना करने आए अधिकारियों ने बिना पूछताछ के ही लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए। गुमोद के त्रिलोक बोहरा ( सैंडी)ने कहा उनके गांव गुमोद से लगभग 20 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब है जल्द ही इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। कहा आधार कार्ड देने के बावजूद लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए।मामले में मतदान से वंचित लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।