रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: रेगुडु दशहरा महोत्सव का 30 सितंबर को लोहाघाट विधायक अधिकारी करेंगे शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 29, 2025
बाराकोट: रेगडु दशहरा महोत्सव का 30 सितंबर को लोहाघाट विधायक अधिकारी करेंगे शुभारंभ।
चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के नौगांव रेगडु मे दशहरा महोत्सव का कल 30 सितंबर मंगलवार को शुभारंभ होने जा रहा है। दशहरा महोत्सव का 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र वासियों द्वारा इस बार दशहरा महोत्सव कुछ अलग अंदाज में मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष व जेस्ट प्रमुख दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में समिति के सदस्यों वह ग्रामीणों के द्वारा दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारी की गई है। तथा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण पत्र भी भेजे गए हैं। दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता ने बताया कल मंगलवार 30 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा प्रात 11:00 बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा । उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है । मेहता ने बताया दशहरा महोत्सव का उद्देश्य अपनी संस्कृति, सभ्यता व सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता, और एकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास है कहा महोत्सव में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता, रंगारंग कार्यक्रम, बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा 2 अक्टूबर को विशाल मेले के साथ समापन किया जाएगा। दशहरा महोत्सव समिति के सदस्यों ने सभी गणमान्य क्षेत्रीय देव तुल्य जनता को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने का आवाहन किया है ।
महोत्सव की जोरदार तैयारी में अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व मे उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मेहता ,सचिव कृष्ण मोहन, महासचिव सचिन मेहता ,निर्मल मेहता ,चंद्रशेखर जोशी ,मेला संयोजक वीरेंद्र सिंह मेहता ,मोहन सिंह मेहता ,मुख्य मेला संरक्षक प्रकाश सिंह मेहता व ग्रामीण तथा युवा जुटे हुए हैं। मेले का संचालन सुरेश सिंह मेहता व गोविंद सिंह मेहता करेंगे। मालूम हो रेगडु का दशहरा महोत्सव पूरे क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र की मातृ शक्ति में काफी उत्साह है महोत्सव को सफल बनाने के लिए मात्र शक्ति के द्वारा अपना पूरा सहयोग कमेटी को दिया जा रहा है।