रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:फर्तोला जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रकाश के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 19, 2025
फर्तोला जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रकाश के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
कलम दवात मिला चुनाव चिन्ह।
सिंबल आवंटन के बाद पंचायत चुनाव प्रचार ने पकड़ी तेजी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में पंचायत चुनाव के सिंबल आवंटन के बाद चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। सभी पदों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव जाकर डोर टू डोर अपना चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। वहीं जिले के बाराकोट ब्लॉक की फर्तोला जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद आज शनिवार को अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत रेगडू मे उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा नेता मौजूद रहे। प्रकाश सिंह मेहता के समर्थको ने जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोटो से जीत दिलाने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा ने समस्त क्षेत्र वासियों से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने की अपील तो वही निर्विरोध प्रधान बने नारायण सिंह फर्त्याल ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में बुजुर्ग, मातृशक्ति व युवाओं को योजनाओं का लाभ मिले। निवर्तमान प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजू अधिकारी ने समस्त क्षेत्र वासियों से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता के चुनाव निशान कलम दवात मे अधिक से अधिक मतदान कर जीत दिलाने की अपील की। तो वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता ने क्षेत्र के विकास के लिए सम्मानित मतदाताओं से उनके चुनाव चिन्ह कलम दवात में मोहर लगाकर सरकार के हाथ मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने भारी बहुमत से अपनी जीत का दावा किया। इस दौरान जिला पंचायत प्रभारी टीका सिंह ,तारा दत्त खोलिया नंदा, बल्लभ राजेंद्र सिंह मेहता, जोगा सिंह, सुनीता जोशी ,गीता देवी, पुष्पा देवी, धनी देवी ,महेश खोलिया, मनोज खोलिया ,गिरीश चंद्र ,वासुदेव खोलिया सहित बड़ी संख्या में समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश मेहता का रहा।