रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:रामनवमी पर्व पर लड़ीधुरा मंदिर में होगा विशाल कन्यापूजन व भंडारे का आयोजन
Laxman Singh Bisht
रामनवमी पर्व पर लड़ीधुरा मंदिर में होगा विशाल कन्यापूजन व भंडारे का आयोजन
चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के प्रसिद्ध मां लड़ीधुरा मंदिर में वर्ष 2009 से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चैत की रामनवमी को सुंदरकांड के साथ साथ 108 कन्याओं का पूजन किया जाता है । लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया विकासखंड बाराकोट के मां लड़ीधुरा मंदिर में वर्ष 2009 से अविरल रूप से 108 कन्याओं का पूजन पूरे विधि विधान से किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना को लेकर किया जाता है जिससे समाज में सकारात्मक भाव उत्पन्न हो ।नागेंद्र जोशी ने बताया इस वर्ष भी 06 अप्रैल रामनवमी के शुभ अवसर पर मां भगवती के मंदिर में विशाल कन्या पूजन के साथ साथ गणेश पूजन, सुंदरकांड तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने क्षेत्र के समस्त जनमानस को सपरिवार रामनवमी के शुभ दिन मां लडीधुरा मंदिर पहुंचकर मां भगवती व मां महा काली का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंच तैयारी में जुटा पड़ा है।
विज्ञापन
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।