Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:गुलदार के आतंक से बाराकोट के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

गुलदार के आतंक से बाराकोट के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।बाराकोट।चंपावत जिले के बाराकोट के धरगड़ा में 9 दिसंबर को गुलदार के द्वारा एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया था।जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।गुलदार के आतंक व नोनिहालों की सुरक्षा को देखते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपावत के द्वारा बाराकोट ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र चूंयरानी, ओखलंज पुनई ,मिर्तोली, अमोडा ,मयू, पत्यूड़ा में अवकाश घोषित किया गया है।ताकि नौनिहालों की सुरक्षा बनी रहे और किसी प्रकार की जनहानि ना हो। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अपने आदेश में लिखा है ग्राम प्रधान चुयरानी तथा संबंधित राजस्व उप निरीक्षक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए यह आदेश घोषित किया है ।उन्होंने कहा लोकहित को ध्यान में रखते हुए स्थिति सामान्य होने तक इन आंगनवाड़ी केंद्रों में नोनिहालों की सुरक्षा को लेकर अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

जरूरी खबरें