Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:ओखलंज में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार। वन विभाग व ग्रामीणों को राहत

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 27, 2025

ओखलंज में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार। वन विभाग व ग्रामीणों को राहतचंपावत जिले के बाराकोट कोट ब्लॉक में गुलदारो के द्वारा काफी आतंक मचाया गया है ।बीते दिनों धरगड़ा में आदमखोर गुलदार के द्वारा एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद वन विभाग के द्वारा क्षेत्र में कई जगह गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। वन विभाग की टीम के द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्र ओखलंज में भी पिजड़ा लगाया गया था। वन विभाग द्वारा लगाए गए इस पिंजरे में शुक्रवार देर रात को एक गुलदार फस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को कब्जे में लेकर लीसा डिपो पहुंचा दिया गया है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धरगड़ा का आदमखोर गुलदार है या अन्य। रेंजर राजेश जोशी ने बताया पकड़े गए गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वन विभाग की टीम में रेंजर राजेश कुमार जोशी ,वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, वन बीट अधिकारी राजेंद्र भट्ट ,दीवान सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा का कहना है क्षेत्र में अभी भी कई गुलदार घूम रहे हैं जिस कारण पिंजरा लगातार वही लगा रहना चाहिए पिंजरे में गुलदार के फंसने से क्षेत्र व ग्रामीणों में कुछ राहत मिली है। मालूम हो अभी तक वन विभाग चार गुलदार को पकड़ चुका है।

जरूरी खबरें