रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:विधायक प्रकरण में बाराकोट के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी व डीपीआरओ को दिया ज्ञापन
Laxman Singh Bisht
विधायक प्रकरण में बाराकोट के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी व डीपीआरओ को दिया ज्ञापन
जेई के ट्रांसफर रोकने की मांग

बाराकोट: जिला मुख्यालय चंपावत में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा कमीशन खोरी के आरोप लगाते हुए किए गए धरना प्रदर्शन की आंच विकासखंड बाराकोट में भी देखने को मिली। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने आज शनिवार को जिलाधिकारी व डीपीआरओ को ज्ञापन दिया बाराकोट विकासखंड के ग्राम प्रधानों के द्वारा जिला मुख्यालय चंपावत में कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा कमीशन खोरी व कर्मचारियों के साथ अभद्रता व स्थानांतरण को लेकर कुमाऊं मंडल प्रधान संगठन महामंत्री नारायण सिंह फर्त्याल के नेतृत्व मे जिलाधिकारी और डीपीआरओ को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा विकासखंड बाराकोट में कार्यरत पंचायती राज विभाग के जे0 ई 0 का विधायक के दबाव में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया जो कि उचित नहीं है ।इस संबंध में ग्राम प्रधानों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रधान एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर ब्लॉक परिसर में नारेबाजी के साथ चंपावत जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी चंपावत व डीपीआरओ को ज्ञापन दिया

जिसमें उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी काम करता है उन्हें बाराकोट से स्थानांतरित किया जाता है काम करने वाले कर्मचारियों को यहां से स्थानांतरण करना उचित नहीं है। विकासखंड के समस्त प्रधानों ने इस संबंध में ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। तथा जिलाधिकारी व डीपीआरओ से मांग की गई है कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत जेई को अपने मूल स्थान में ही कार्य में रखा जाए जिससे कि बाराकोट विकासखंड में पंचायत राज विभाग के कार्य सुचारू रूप से चल सके इस संबंध में ज्ञापन देने में नारायण सिंह फर्त्याल, केशव तिवारी, भुवन सिंह, किशन सिंह, दीपक तड़ागी, अखिलेश फत्याल किरण जोशी राजकुमार बबीता आर्य हेमा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल