रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का पूर्व विधा0 फर्त्याल ने किया शुभारंभ
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 29, 2025
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का पूर्व विधा0 फर्त्याल ने किया शुभारंभ
चंपावत जिले के बाराकोट मे शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बाराकोट के ज्याटाधूरा खेल मेदान में आयोजन किया जा रहा है।सोमवार 29 सितम्बर को प्रतियोगिता का लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा उद्घाटन किया गया । प्रतियोगिता का संचालन बीआरसी समन्वयक रमेश जोशी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक रहे ।उद्घाटन अवसर पर बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ,ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता ,मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा ,जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजू अधिकारी ,प्रमुख प्रतिनिधि हरीश आर्य ,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद मेहता ग्राम प्रधान बाराकोट पंकज ,
ग्राम प्रधान छंदा कल्याण सिंह मेहता, ग्राम प्रधान पम्दा ललित प्रसाद ,वरिष्ठ इंजीनियर दीपक जोशी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप सिंह ,दीपेंद्र सिंह अधिकारी ,खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती मंजू बाला द्वारा नन्हे मुन्ने नोनिहालों को खेल के प्रति जागरूक किया । पूर्व विधायक पटेल के द्वारा नोनीहालों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके जलपान हेतु 5100 रू तथा वरिष्ठ इंजीनियर दीपक जोशी द्वारा 2100 रू की धनराशि बच्चों के जलपान हेतु दी गई। अध्यापक रमेश जोशी द्वारा खेल मैदान तक सड़क का मामला भी पूर्व विधायक फर्त्याल के सामने उठाया गया जिसका पूर्व विधायक द्वारा जल्द से जल्द समाधान की बात कही । लोगों ने कहा यह मैदान पूर्व विधायक द्वारा ही अपने कार्यकाल में बनवाया गया था।
प्रतियोगिता का आरंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ । पूर्व विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर खेल कूद प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी जोश नजर आया।