Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:गुलदार प्रभावित चुयरानी मे वन विभाग ने लगाया पिंजरा रात्रि गस्त जारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 13, 2025

गुलदार प्रभावित चुयरानी मे वन विभाग ने लगाया पिंजरा रात्रि गस्त जारी।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गुलदार प्रभावित चुयरानी गांव में आज गुरुवार को हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगा दिया है। तीन दिन पूर्व गुलदार ने चुयरानी गांव की महिला पर घर के पास हमला कर घायल कर दिया था इसके अलावा जमरेड़ी गांव में भी एक महिला पर हमले का प्रयास किया गया था। जिससे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल गई थी। ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह अधिकारी ,ग्राम प्रधान विनोद सिंह अधिकारी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए आज वन विभाग के द्वारा पिंजरा लगा दिया गया है ।जानकारी देते हुए काली कुमाऊं रेंज के रेंजर राजेश जोशी ने बताया चुयरानी गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। तथा गुलदार प्रभावित चुयरानी व जमरेड़ी में बन कर्मियों की रात्रि गस्त जारी है। रेंजर जोशी ने ग्रामीणों से घर के बाहर की लाइट खुली छोड़ने व घर के आसपास झाड़ियां का कटान करने तथा अकेले इधर-उधर न जाने की अपील की है ।इस दौरान वन दरोगा प्रकाश नाथ गोस्वामी, बनवीट अधिकारी राजेंद्र भट्ट ,मोहन तिवारी, गंगा कुंवर, रमेश द्विवेदी ,वन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें