रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:विद्यालय के समायोजन पर भड़के लुवाकोट के ग्रामीणों का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
विद्यालय के समायोजन पर भड़के लुवाकोट के ग्रामीणों का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।
सरकार द्वारा चलाए जा रही क्लस्टर योजना के तहत चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड के रा0 उच्च माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट को शिक्षा विभाग के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कामाजुला में समायोजन करने पर क्षेत्र के ग्रामीण व अभिभावक भड़क गए। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा विद्यालय के समायोजन होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व ग्रामीणों ने बताया बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज कामाजुला में समायोजन करने के संबंध में चर्चा की। जिसका समस्त ग्रामीण के द्वारा पुरजोर विरोध किया गया था। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने एक आपात बैठक का आयोजन किया और विद्यालय के समायोजन पर कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट में बेड़ा बेडवाल, रैगांव लुवाकोट, भनार भगरकोट, पांच पीपल, सुंगर खाल गोदखोला आदि दूरदराज के तोक से बच्चे पढ़ने आते हैं। इनमें से अधिकतर तोको की दूरी समायोजित विद्यालय से 15 किलोमीटर से अधिक है। ग्रामीणों ने कहा विद्यालय जाने में बच्चों को मानसून काल में खराब सड़क व बरसाती नालों का सामना करना पड़ेगा जिससे बच्चों की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है साथ ही बरसात में सड़क भी बंद रहती है। तथा अभिभावकों में आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा ग्रामीणों ने कहा जिन सुविधाओं के कारण विद्यालय का समायोजन किया जा रहा है वे सभी सुविधाएं इसी विद्यालय में उपलब्ध हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर शासन प्रशासन व शिक्षा विभाग जबरन विद्यालय को समायोजित करता है तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण व अभिभावक उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में महा सिंह अधिकारी, दान सिंह,अमर सिंह ,बहादुर सिंह, डूंगर सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह ,विमला देवी, चनी देवी, हीरा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित