Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:नाबालिग छात्रा के अपहरण के प्रयास के आरोप में शिक्षा विभाग के कर्मचारी व अन्य के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 8, 2025

नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास व छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षा विभाग के कर्मचारी व अन्य के खिलाफ पोक्सो व संगीन धाराओं में लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज।

छात्रा ने भाग कर बचाई जान बदहवास हालत में पहुंची स्कूल।

पुलिस जुटी जांच में।चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में आज एक सनसनी खेज घटना सामने आ रही है। जहा स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को अपहरण करने का प्रयास करने व छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है । नाबालिग की मां ने घटना की तहरीर लोहाघाट थाने में दी है। थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया तहरीर पर पुलिस ने नागेंद्र जोशी निवासी बाराकोट, दुर्गेश जोशी व अन्य के खिलाफ पोक्सो अधिनियम(11) व अपहरण करने का प्रयास की धारा 127 तथा हमला कर जबरन बल प्रयोग की धारा 78 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा घटना की विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। नाबालिग छात्रा की मां ने तहरीर में बताया आज 8अक्टूबर सुबह 8:30 बजे के लगभग उनकी 14 वर्षीय बेटी पैदल स्कूल को जा रही थी जब वह बाराकोट लिंक रोड के खोला सुनार के पास मंदिर के पास पहुंची तो शिक्षा विभाग में तैनात बाराकोट निवासी नागेंद्र जोशी अपने साथियों के साथ सफेद रंग की कार में आए और उनकी बेटी को जबरन कार में डालने का प्रयास किया छीना झपटी में उनकी बेटी के कपड़े भी फटे हैं ।तहरीर में कहा उनकी बेटी ने किसी तरह भाग कर व झाड़ियां में छिपकरअपनी जान बचाई और बदहवास हालत में स्कूल पहुंची और किसी तरह घटना की जानकारी शिक्षिकाओं को दी।विद्यालय के द्वारा फोन के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई जिस पर वह स्कूल पहुंचे और उनकी बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी बाराकोट सब इंस्पेक्टर हरीश प्रसाद सब इंस्पेक्टर सुष्मिता राणा के साथ विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली और छात्रा से पूछताछ। छात्र की मां ने बताया घटना में सफेद रंग की कार व काले रंग की स्कॉर्पियो शामिल थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।मामले में आरोपो में कितनी सच्चाई है यह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा फिलहाल पुलिस ने पोस्को सहित कई गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।घटना बाराकोट क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में आरोपियों ने घटना को अपने खिलाफ साजिश बताया है। कहा घटना से उनका कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्हें रंजिश के तहत फसाया जा रहा है।

जरूरी खबरें