Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: बाराकोट:देवर पर दुष्कर्म कर विधवा भाभी को  गर्भवती बनाने का लगा आरोप पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ 376आईपीसी मे मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 1, 2024
देवर पर दुष्कर्म कर विधवा भाभी को  गर्भवती बनाने का लगा आरोप पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ 376आईपीसी मे मुकदमा किया दर्ज चम्पावत जिले के बारकोट ब्लॉक के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां देवर ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया है शनिवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बाराकोट के गांव की विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था महिला के द्वारा अपने देवर त्रिभुवन चंद्र पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया एसएचओ ने बताया महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर त्रिभुवन चंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच एस आई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जानकारी के मुताबिक  महिला के पति की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी तब से वह अपने सास ससुर के साथ रहती है महिला के दो बच्चे हैं महिला के द्वारा बार-बार पेट दर्द होने की शिकायत पर उसके ससुर महिला को शुक्रवार को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच कर महिला को 5 महीने की गर्भवती बताया तथा टनकपुर थाने को सूचना दी जिसके बाद टनकपुर पुलिस ने मामले को लोहाघाट पुलिस को सौप दिया वहीं आरोपी देवर के भी दो बच्चे हैं और वह पेसे से वाहन चालक है फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफसीस कर रही है वहीं आरोपी देवर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार व झूठा बता रहा है उसके द्वारा थाने में डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया गया है

जरूरी खबरें