रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:लड़ीधूरा महोत्सव में 5 अक्टूबर को होगी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता। रहेगी महोत्सव का आकर्षण का केंद्र
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 20, 2025
लड़ीधूरा महोत्सव में 5 अक्टूबर को होगी शरीर शौष्ठव(बॉडीबिल्डिंग) प्रतियोगिता
चंपावत जिले के बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव में इस वर्ष शरीर शौष्ठव(बॉडीबिल्डिंग) प्रतियोगिता 5 अक्टूबर 2025 को सांय 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष महोत्सव में युवाओं को समाज में तेजी से फैल रही नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में प्रयोग करने तथा महोत्सव में युवाओं की भागीदारी सत प्रतिशत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।।
विगत वर्षों से इसके परिणाम भी बहुत सकारात्मक मिल रहे है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मिस्टर चंपावत, मिस्टर हरक्यूलिस एवं मस्कुलर मैन ऑफ चंपावत का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिला चंपावत के सभी युवाओं से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आवाहन किया है। प्रतियोगिता के संयोजक आनंद सिंह अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं
प्रतियोगिता को आयोजित करने में जिला बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ योगेश चतुर्वेदी, सचिव नरेश कनोजिया सहयोग कर रहे हैं प्रतिभागियों रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाइल नंबर 9917 300 250 तथा 9412977053 पर संपर्क कर सकते हैं।