रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
Laxman Singh Bisht
23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
बाराकोट (चंपावत):उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 23 एवं 24 सितंबर 2026 को खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए ब्लॉक सभागार बाराकोट का स्थान प्रस्तावित है। खण्ड संयोजक पंचदेव पाण्डेय ने बताया कि स्पर्धाओं के सफल व पारदर्शी संचालन हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताएं कनिष्ठ वर्ग कक्षा 06 से 10 एवं वरिष्ठ वर्ग कक्षा 11 से स्नातकोत्तर/एम.ए./आचार्य दो वर्गों में आयोजित होंगी, जिसमें विकासखंड बाराकोट के समस्त शासकीय, अशासकीय तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस आयोजन के अंतर्गत संस्कृत नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण तथा श्लोकोच्चारण की सभी छः स्पर्धाएं संपन्न कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन 23 सितंबर कनिष्ठ वर्ग तथा दूसरे दिन 24 सितंबर वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धाएं होंगी और संबंधित दिन ही विजेताओं को नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। खण्ड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 07 व 08 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में विकासखंड बाराकोट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।