Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:जीआईसी बापरू में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

जीआईसी बापरू में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजनचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज बापरू में आज 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें खण्ड के 18 विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वासुदेव ओली ( सेवानिवृत प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय लोहाघाट), विशिष्ट अतिथि दिनेश उपाध्याय ( सेवानिवृत प्रवक्ता जीव विज्ञान) ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पंत ने अतिथियों का स्वागत कर बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की,प्रतियोगिता में जिला संयोजक वेद प्रकाश पंत व खण्ड संयोजक पंचदेव पाण्डेय के निर्देशन में कनिष्ठ वर्ग श्लोकोच्चारण, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, वाद-विवाद सहित कुल छः प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल मंडल में दीपा पांडे, चित्रा खर्कवाल,पुष्कर नाथ, नवीन जोशी शामिल रहे। अभिलेखीकरण कार्य में जगदीश अधिकारी, नवीन सिंह विष्ट, जलपान व्यवस्था में पारस जुकरिया प्रकाश जोशी व आर्येंद्र गंगवार जी ने अपना योगदान दिया।संस्कृत समूह गान में में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इन्द्रपुरी प्रथम, संस्कृत समूह नृत्य में रा इ का बापरू प्रथम श्लोकोच्चारण में ममता जोशी,मानसी जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को अकादमी द्वारा निर्धारित पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की सफलता के लिए खंड संयोजक पंचदेव पाण्डेय ने प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

जरूरी खबरें