Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:खंड विकास अधिकारी ने बापरु चाय बागान का किया निरीक्षण। 20 ग्रामीणों को मिला है रोजगार।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

खंड विकास अधिकारी ने बापरु चाय बागान का किया निरीक्षण।

20 ग्रामीणों को मिला है रोजगार।खण्ड विकास अधिकारी बाराकोट सुश्री मोनिका पाल द्वारा आज शनिवार को विकास खण्ड बाराकोट के मल्ला बापरू स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मल्ला बापरू का चाय बागान लगभग 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है तथा वर्तमान में बागान में दो लाख से अधिक चाय के पौधे स्थापित हैं।खण्ड विकास अधिकारी पाल ने बताया कि चाय बागान में मनरेगा योजना के अन्तर्गत 20 श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया है। इन श्रमिकों द्वारा वर्तमान में चाय बागान में खुदाई कार्य, मलपीस, बागान की सफाई तथा नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बागान से अप्रैल से अक्टूबर माह तक चाय की पैदावार की जाती है।निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी गणेश गरिया,श्रीमती दीपा राय, बीएमएम राजू अधिकारी, कनिष्ठ अभियन्ता (मनरेगा) तथा चाय बागान सुपरवाइजर कमल सिंह महर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जरूरी खबरें