Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों संग भव्य समारोह में ली शपथ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

बाराकोट ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों संग भव्य समारोह में ली शपथ।

मुख्यमंत्री की आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना को किया जाएगा साकार जन जन तक पहुंचाई जाएगी योजनाएं:सीमात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को ब्लॉक सभागार बाराकोट में भव्य समारोह में शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ । शपथ ग्रहण समारोह मे ब्लॉक सभागार बाराकोट में परियोजना अधिकारी बिम्मी जोशी द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या को शपथ दिलाई तो वही ब्लॉक प्रमुख ने अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा हाई कमान को धन्यवाद देते हुए कहा वह मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी तथा मुख्यमंत्री के आदर्श चंपावत जिले के सपने को साकार करने में अपनी टीम के साथ पूरा सहयोग करेंगी कहा उनका उद्देश्य ब्लॉकके पिछड़े क्षेत्रों को विकास की धारा में लाना है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचना है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे द्वारा ब्लॉक प्रमुख ,ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख को शोल उड़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ,नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा ,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता विश्वकर्मा ,मंडल अध्यक्ष बाराकोट, राकेश बोरा ,पूर्व ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष टीका सिंह बोरा, जिला पंचायत सदस्य रेघाव मनीषा कालाकोटी ,वर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता ,कनिष्ठ प्रमुख केशवी देवी, चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ,हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट ,एडीओ पंचायत भुवन पांडे, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक बिष्ट एनआरएलएम कि दीपा राय, उर्मिला रेसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोहरा , मनोज कुमार सहायक विकास अधिकारी, जाकिर हुसैन ,ब्लॉक कमांडर पीआरडी ओम प्रकाश सिंह अधिकारी ,हरीश कुमार व समस्त ग्राम पंचायत के प्रधान व पूर्व प्रधान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण सिंह फर्त्याल प्रधान बंतोली द्वारा किया गया, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने पद की गरिमा को देखते हुए पद और गोपनीयता की शपथ ली कार्यक्रम जन गण मन से शुरू होकर वंदे मातरम की ध्वनि के साथ संपन्न किया गया ।कार्यक्रम का समापन परियोजना अधिकारी डीआरडीओ विम्मी जोशी द्वारा किया गया।

जरूरी खबरें