रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:बीडीओ मोनिका पाल ने नौमाना पुस्तकालय का कियानिरीक्षण
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 25, 2025
बीडीओ मोनिका पाल ने नौमाना पुस्तकालय का कियानिरीक्षण
खण्ड विकास अधिकारी बाराकोट सुश्री मोनिका पाल द्वारा आज गुरुवार को विकास खण्ड बाराकोट की ग्राम पंचायत नौमाना में स्थित पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान संजय जोशी द्वारा बताया गया कि उक्त पुस्तकालय प्रा0पा0 नौमाना के अतिरिक्त कक्ष में बनाया गया है। जिसका संचालन वर्ष 2022-23 से किया गया है। जिस पर प्राथमिक स्तर पर ग्राम पंचायत के 15 वॉ वित्त के ब्याज मद से पुस्तकालय में फर्नीचर,पुस्तको,एवं अन्य कार्य कराये गये। वही पुस्तकालय की छत पर आपदा मद के अर्न्तगत छत का पुर्ननिर्माण कार्य कराया गया। उक्त पुस्तकालय के स्थापित होने से स्थानीय बच्चो को लाभ मिल रहा है। जिसमें से 06 बच्चो का विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओ में चयन हो गया है। वर्तमान में 15-20 बच्चे अध्ययन हेतु उक्त पुस्तकालय मे आते है। ग्राम प्रधान संजय जोशी द्वारा बताया गया उक्त पुस्तकालय के लिए जिला योजना अर्न्तगत 3.00 लाख रूपया स्वीकृत किया गया है। जिस सुश्री मोनिका पाल खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पुस्तकालय में नवीन प्रतियोगी पुस्तके ,वाई-फाई, नवीन फर्नीचर,कम्प्यूटर सैट, प्रिन्टर,नई लाईट फिटिग आदि कार्य करवाने हेतु कनिष्ठ अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को तत्काल प्राक्कंलन बनाये जाने हेतु आदेशित कर दिया गया है। जिस पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियो द्वारा जिलाधिकारी महोदय चम्पावत का आभार व्यक्त किया गया है। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सीमा आर्या ब्लाक प्रमुख, भुवन चन्द्र पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) प्रवीण भटट् ग्राम विकास अधिकारी, ललित मोहन पाण्डेय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, आदि उपस्थित रहे।