Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:17 जनवरी को होने वाली क्षेत्र पंचायत बैठक टली 4 फरवरी को होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 13, 2026

17 जनवरी को होने वाली क्षेत्र पंचायत बैठक टली 4 फरवरी को होगा आयोजन

दिनांक 17 जनवरी 2026 को बाराकोट ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बाराकोट की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित की गई है। बाराकोट ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया अब ब्लाक की क्षेत्र पंचायत की यह बैठक 4 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ने बताया 04 फरवरी को होने जा रही बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। इस बैठक में निर्वाचित सदस्य, ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य आमंत्रित किए गए हैं, ताकि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी राय प्रस्तुत कर निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभा सकें। कहा आयोजित की जा रही बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछली कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा, तथा भावी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है।बैठक में स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, समाज कल्याण, डेयरी, उद्यान, कृषि, सहकारिता, लघु सिंचाई, सिंचाई, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पर्यटन सहित कुल 31 विभागों को आमंत्रित किया गया है।

जरूरी खबरें