बाराकोट:किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात मामले में पुलिस ने भेजा बाल सुधार ग्रह, आरोपी की बड़ी बहिन जेल में
Laxman Singh Bisht
Oct 16, 2023 11:09 pm
5 views
16 Oct 2023
बाराकोट ब्लाक के एक गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने बरामद कर किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है। तथा जबरन गर्भपात के मामले में आरोपी की बड़ी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को पोक्सो न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
मालूम हो बीते 10अक्टूबर को बाराकोट के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ लगातार पांच महीने तक दुष्कर्म करने के बाद जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया था। जिसमे गर्भपात के मामले में जबरन दवा देने और किशोरी को जान से मारने की धमकी देने में आरोपी की बहिन भी शामिल थी। गर्भपात होने से तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग किशोरी के परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार करवाया था। तथा इस गंभीर मामले में लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की घारा 376, 506, 313 और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सोमवार को लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि रविवार को आरोपी को बरामद किया गया लेकिन जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग है। एसओ ने बताया कि सोमवार को नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया है। तथा आरोपी की बड़ी बहन को पोक्सो अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया मामले की जांच एसआई सुस्मिता राणा ने करी
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।